Nebulous सच में एक मजेदार ऑनलाइन खेल है जहाँ आप अंतरिक्ष में तैरता हुआ एक छोटा सा गेंद होके खेलेंगे। इसमें आप अपने से छोटे गेंदों को निगलने की कोशिश करेंगे। उसी काम में लगे हुए अन्य खिलाड़ी आपको चुनौती देंगे … यदि उनके गेंद आपसे बड़े हैं, तो वे आपको निगल सकते हैं।
आपके प्रयोक्ता नाम पर निर्भर, आप अलग अलग किस्म के गेंदें चुन सकते हैं। उदहारण के लिए, यदि आपका नाम मेक्सिको या चीली है, तो आप मेक्सिकन या चिलियन झंडे के साथ खेल सकते हैं।
गेमप्ले सच में सरल है: अपनी उंगली को स्क्रीन पर दबाके रखकर आप अपने से बड़े खिलाड़ियों को टालमटोलते हुए और अपने से छोटे को निगलते हुए ख़ुशी से एक तरफ से दूसरी तरफ जा सकते हैं। यदि बदकिस्मती से किसी और ने आपको निगल लिया तो, फिर से शुरुआत करना होगा।
Nebulous में आपको ब्लैकहोल से सावधान रहना है, यदि आप इसमें गिर गए तो आप बड़ी संख्या के छोटे छोटे गेंदों में बट जायेंगे। आम तौर पर यह बहुत बुरा हो सकता है, लेकिन यदि आप अन्य विरोधी से भाग रहें हों तो यह अच्छा भी हो सकता है।
Nebulous एक असली और मजेदार खेल है, जिसका गेमप्ले Osmos से काफी मिलता है। मुख्य अंतर यह है कि, यह खेल खासकर एक ऑनलाइन खेल है और ज्यादा तीव्रतर है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
मुझे यह पसंद आया।
उत्तम
बहुत अच्छा खेल, मुझे यह पसंद है।
आप गेम में अपने दोस्तों से चैट कर सकते हैं, जैसे PUBG में।
अच्छा
मुझे यह खेल बहुत पसंद आया; यह उन सर्वश्रेष्ठ खेलों में से एक है जिसे मैंने खेला है।और देखें